देश को जातिवाद के नाम पर बांटता मीडिया

पंजाब के ताज़ा घटनाक्रम में मीडिया की शर्मनाक रिपोर्टिंग ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं। राजनीतिक दल तो देश को जातिवाद और धर्म के नाम पर बांट ही रहे हैं, मीडिया इससे भी आगे निकल चुका है। दैनिक भास्कर, आज तक जैसे बड़े मीडिया के स्तंभों के साथ शायद ही कोई प्रिंट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया से हो जो इस काम में पीछे है।

ज्यादा नहीं बात करते हैं देश के सबसे बड़े हिंदी समाचारपत्र कहे जाने वाले दैनिक भास्कर की। देखिए इसका कमाल - सुनील जाखड़ बने तो होंगे राज्य के पहले हिंदू सीएम। दलित सीएम बने चरणजीत सिंह चन्नी। जाट सिख रंधावा के साथ हिंदू ओ पी सोनी बने डिप्टी सीएम। 

वाह। कांग्रेस तो अपने लाभ के लिए जातिवादी कार्ड खेल रही है या नहीं, दैनिक भास्कर इसको प्रमुखता से उछाल रहा है। क्या मैसेज देने का प्रयास कर रहा है अख़बार। 

मजे की बात। ये दलित कौन सा धर्म है। हिन्दू तो धर्म है। सिख भी अलग धर्म बना दिया गया है, चाहे वो कभी इस हिंदू धर्म से ही निकला था। 

तो क्या ये मान लें दैनिक भास्कर दलित नाम से एक नए धर्म की नींव रखने जा रहा है। कितना तोड़ोगे इस देश को। कितने हिस्सों में बांटेंगे। 

क्या हम यह नहीं कह सकते कि चन्नी, रंधावा और सोनी ने कमान संभाली। क्या हिंदू, दलित, सिख कहना जरूरी है। लोग खुद फैसला करें। कौन सही है। कौन देश को बांट रहा है।

यह कोई पहली बार भी नहीं। देश में रोज ऐसे समाचार छप रहे हैं जिसमें जाति को जानबूझ कर आगे रखा जा रहा है।

कौन है इसका जिम्मेदार। 

Comments

  1. बिल्कुल ठीक कह रहे हैं आप मीडिया अगर कमर कस ले जाति जातिवाद खत्म किया जा सकता है

    ReplyDelete
    Replies
    1. Yess, मीडिया की वजह से सब बेकाबू हो रहा है। Please share it with all. Thanks

      Delete
  2. बिल्कुल सही,ये हरामखोरी पर उतर आए हैं।इनको नंगा करो।

    ReplyDelete

Post a Comment